CHHATTISGARH : RDA की हर संपत्ति का बनेगा डिजिटल नंबर! ड्रोन से होगा सर्वे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Every RDA property will have a digital number! Surveys will be conducted using drones.

रायपुर। रायपुर में RDA की संपत्तियों का रिकॉर्ड अब पुराने कागजों तक सीमित नहीं रहेगा। रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी जमीन, प्लॉट, आवासीय-वाणिज्यिक योजनाओं और सार्वजनिक अधोसंरचनाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने जा रहा है।

CG ELECTION BREAKING : दिसंबर में चुनाव! वोटर लिस्ट की तारीखें तय

इसके लिए पुराने रजिस्टर, लेजर, नक्शे और लीज-पट्टे से जुड़े दस्तावेज डिजिटल किए जाएंगे। इसके बाद हाईटेक ड्रोन से सर्वे और GIS मैपिंग होगी।

सबसे खास बात ये है कि RDA की हर संपत्ति को UPIN नंबर दिया जाएगा। यह नंबर संबंधित संपत्ति के डिजिटल रिकॉर्ड और GIS मैप से जुड़ा रहेगा।

सिर्फ ड्रोन से ऊपर से तस्वीर लेने तक काम नहीं रुकेगा। डोर-टू-डोर भौतिक सत्यापन भी होगा। सर्वे टीम मोबाइल एप के जरिए जियो-टैग्ड फोटो और संपत्ति की जानकारी जुटाएगी। फिर पुराने रिकॉर्ड, ड्रोन सर्वे और मौके की जानकारी को मिलाकर डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाएगा।

इससे भविष्य में नामांतरण, लीज नवीनीकरण, भवन अनुज्ञा और NOC जैसी सेवाओं को ऑनलाइन और ज्यादा व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है। अनधिकृत कब्जों और जमीन से जुड़ी विसंगतियों की पहचान में भी यह डेटा उपयोगी होगा।

पूरी परियोजना छह चरणों में होगी रिकॉर्ड डिजिटलीकरण, ड्रोन मैपिंग, भौतिक सत्यापन, जियो-टैगिंग, GIS डेटा एकीकरण और डिजिटल एसेट मैनेजमेंट।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related