AMIT JOGI ‘GOAT’ ED POSTER: Amit Jogi in deep trouble; BJP files complaint at police station!
AMIT JOGI BAKRI ED POSTER: BJP ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और बाद में झूठी FIR दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में JC के नेता अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
BJP IT सेल के प्रदेश कार्यालय सहमंत्री शैलेश दीक्षित ने रविवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।
BJP की शिकायत के मुताबिक, 27 मई 2026 को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर अमित जोगी द्वारा सोशल मीडिया पर बकरी के साथ गाय का चित्र भी प्रदर्शित किया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।
भाजपा नेताओं का दावा है कि उक्त पोस्ट को लेकर लोगों की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद संबंधित पोस्ट को कुछ समय के भीतर हटा दिया गया और उसकी जगह दूसरी तस्वीर साझा की गई, जिसमें गाय का चित्र नहीं था।
विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने स्वयं को निर्दोष साबित करने के उद्देश्य से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के एक थाने में कथित तौर पर झूठी और मनगढ़ंत FIR दर्ज कराई।
BJP नेताओं ने पुलिस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सर्वर रिकॉर्ड की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
उनका कहना है कि पोस्ट की एडिट हिस्ट्री और संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड की जांच से पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
शिकायत में यह भी मांग की गई है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो धार्मिक भावनाएं आहत करने, साक्ष्य मिटाने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और लोक सेवक को झूठी सूचना देने जैसी धाराओं के तहत जांच की जाए।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले का परीक्षण शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

