CG Schools: Officials find no time; 215 schools in dilapidated condition!
धमतरी: शिक्षा विभाग ने धमतरी जिले के 215 जर्जर स्कूलों की लिस्ट ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग(REAS) को भेजी है लेकिन अब तक REAS के इंजीनियर्स इन स्कूलों का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे हैं।
बिना REAS की रिपोर्ट के इन स्कूलों को अधिकृत रूप से जर्जर नहीं माना जा रहा है और इसके बिना मरम्मत, पुनर्निर्माण या डिस्मेंटल संभव नहीं है।
हफ्तेभर बाद स्कूल खुलने वाले हैं और इस साल भी हजारों बच्चे जंजर स्कूलों में जाम जोखिम में डालकर पढ़ेंगे।
जर्जर स्कूलों वाले मामले को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने भी गंभीरता से लेते हुए उन्होंने शिक्षा विभाग से ऐसे स्कूलों की फोटो सहित लिस्ट मंगाई थी।
इसके बाद 42 अति जर्जर स्कूलों को चिन्हांकित कर इनके लिए नए भवन बनाने के लिए पत्र शिक्षण संचालनालय को भेजा था।
कलेक्टर के जरिए पत्र प्रेषित होने के बाद भी इन स्कूलों के लिए फंड नहीं मिला है।
पिछले शिक्षण सत्र में अतिजर्जर हो चुके 60 स्कूलों को डिस्मेंटल करने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिल इस ओर भी ध्यान नहीं दिया गया है।
यहीं नहीं स्कूलों से शिकायत मिलने के बाद REAS को जांच के लिए 215 स्कूलों की लिस्ट भेजी गई थी।

