CHARU PANDEY: छत्तीसगढ़ की बेटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHARU PANDEY: President Droupadi Murmu to honour a daughter of Chhattisgarh!

 

तिल्दा : छत्तीसगढ़ के तिल्दा की चारु पांडेय ने महज 23 साल की उम्र  में 19 सरकारी परीक्षाएं क्रैक कर दी हैं। यह कोई किस्मत का खेल नहीं, बल्कि किताबों से किया गया वो सौदा है जिसने चारु को आज पूरे देश के लिए मिसाल बना दिया है।

SSC CGL से लेकर CHSL, MTS, GD और CPO तक, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का ऐसा कोई एग्जाम नहीं जिसे चारु ने न क्रैक किया हो।

चारु ने IBPS, SBI, रेलवे ग्रुप-डी और RRB NTPC जैसे कड़े बैंकिंग और रेलवे एग्जाम्स में भी सफलता का झंडा गाड़ा है।

दिल्ली पुलिस भर्ती और छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा भी चारु ने हंसते-खेलते क्लियर कर ली।

आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चारु पांडेय को ‘गोल्ड मेडल’ से सम्मानित करेंगी।

चारु फ़िलहाल CAG के चेन्नई कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के रूप में पदस्थ हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related