DEVENDRA VIRAL VIDEO : कुर्ता कांड में फंसे देवेंद्र!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DEVENDRA VIRAL VIDEO : Devendra trapped in kurta scandal!

रायपुर। NEET पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

दरअसल, NSUI कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई में उनका कुर्ता फाड़ दिया गया। लेकिन अब वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि विधायक खुद ही अपना कुर्ता फाड़ते नजर आ रहे हैं।

BHUPESH BAGHEL APPOINTED : भूपेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलकों में हड़कंप मच गया है। विपक्ष इसे “राजनीतिक ड्रामा” बता रहा है, जबकि कांग्रेस समर्थक वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

CG CONGRESS : प्रदेश कांग्रेस ने बदली मीडिया टीम

इधर इसी प्रदर्शन से जुड़े मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बिना अनुमति कलेक्ट्रेट घेराव किया गया और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित की गई।

अब सवाल यह है कि आखिर सच क्या है? क्या कुर्ता पुलिस ने फाड़ा था या वायरल वीडियो में दिख रहा दावा सही है? फिलहाल वीडियो और पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH JOBS : महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, नोटिफिकेशन जल्द!

CHHATTISGARH JOBS : Job opportunity for women, notification soon! रायपुर।...

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED ने 21 ठिकानों पर मारा छापा

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED raids 21 locations रायपुर डेस्क।...