AMIT SHAH STATEMENT : Shah speaks for the first time on the Gen Z movement!
मुंबई. मुंबई दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त में हुए जेन ज़ी आंदोलन को लेकर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
एक कार्यक्रम में जब उनसे आंदोलन के सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव पर सवाल पूछा गया तो शाह ने कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग राय होना और उसका खुलकर सामने आना जरूरी है।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार है, इसलिए वह इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इमरजेंसी लगाना कांग्रेस की संस्कृति है, भाजपा की नहीं।
NIKAY CHUNAV RESULT : राजस्थान निकाय चुनाव में BJP आगे, कांग्रेस भी टक्कर में!
शाह ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली संवाद और चर्चा पर आधारित है। पार्टी लोगों से संवाद करती है और बातचीत भी करती है।
बता दें कि अगस्त में जंतर-मंतर पर हुए युवा आंदोलन को देशभर के युवाओं का समर्थन मिला था। 20 अगस्त को निकाले गए ‘चलो संसद मार्च’ के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ था। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद विपक्ष ने संसद में अमित शाह से इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा था।
मार्च के दौरान हुई हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। हालांकि, अमित शाह ने विपक्ष की सदन में आकर सीधे स्पष्टीकरण देने की मांग स्वीकार नहीं की थी।
