DANTEWADA NEWS: पैर से बड़े जूते, बच्चो को चलने में हो रही परेशानी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DANTEWADA NEWS: Shoes larger than their feet—children facing difficulty walking!

 

 

DANTEWADA NEWS: जिले में NMDC की CSR योजना के तहत भांसी पंचायत में 181 बच्चों को बिना पैरों का नाप लिए स्कूली बच्चों को जूते बांट दिए गए।

बच्चों को उनके पैरों से 2 से 3 नंबर तक बड़े जूते मिलने के बाद उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। अब सवाल उठ रहा है कि जब जिले की 12 पंचायतों के स्कूलों में जूते बांटे जाने हैं, तो बाकी 11 पंचायतों में वितरण से पहले बच्चों के पैरों का सही नाप लिया जाएगा या नहीं।

जानकारी के मुताबिक, NMDC की ओर से  CSR  योजना के तहत प्रभावित पंचायतों के स्कूलों में बच्चों को जूते और मोजे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य बच्चों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना है, लेकिन ग्राम पंचायत भांसी के शासकिय स्कूल में वितरण के बाद जूतों के साइज को लेकर परेशानी सामने आई है।

योजना के तहत कुल 12 पंचायतों के स्कूलों में जूते-मोजे बांटे जाने हैं। पहली पंचायत में 181 बच्चों को जूते दिए जा चुके हैं। यहां साइज को लेकर सामने आई समस्या के बाद अब बाकी पंचायतों में वितरण की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

मांग की जा रही है कि आगे जूते बांटने से पहले हर बच्चे के पैर का नाप लिया जाए और उसी के मुताबिक जूते दिए जाएं। इससे बच्चों को सही साइज के जूते मिल सकेंगे और वितरण के बाद उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अब देखना होगा कि बाकी पंचायतों में जूते वितरण के दौरान साइज की समस्या दूर करने के लिए क्या व्यवस्था अपनाई जाती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related