CG CRIME: Mahendra Goenka, along with his family, absconds in a case involving assets worth Rs 1,000 crore!
CG CRIME: करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति और शेयरों में कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी कारोबारी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही महेंद्र गोयनका परिवार समेत फरार हो गया.
पुलिस को उसके ठिकानों पर ताला लटका मिला. अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कोलकाता से जुड़ा है, जहां संपत्ति और शेयरों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप है. इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नया वारंट जारी हुआ था
बता दें, वारंट जारी होते ही कोलकाता पुलिस की एक टीम रायपुर के लिए रवाना हुई थी. टीम को उम्मीद थी कि महेंद्र गोयनका को उसके रायपुर स्थित ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन आरोपी को पहले ही पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गई.
सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र गोयनका के रायपुर पहुंचने की खबर मिलते ही वह परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गया.
इस मामले में सिर्फ महेंद्र गोयनका ही नहीं, बल्कि अभिषेक अग्रवाल समेत कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है. महेंद्र गोयनका एंड संस और सुशील गोयनका एंड संस को भी एफआईआर में नामजद किया गया है.
कोलकाता पुलिस की योजना थी कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोलकाता ले जाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन आरोपी के फरार होने से पुलिस का प्लान फेल हो गया. अब पुलिस ने रायपुर पुलिस से भी सहयोग मांगा है


