RAIPUR DIWALI 2026: Administration on alert; special grievance centers set up!
RAIPUR DIWALI 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासन ने त्योहार के दौरान आगजनी, दुर्घटना, बिजली संबंधी समस्याओं और अन्य आकस्मिक घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य, बिजली और पुलिस विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।
शहर के चार प्रमुख अस्पतालों में कुल 40 बेड आरक्षित किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।
इन अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आवश्यक इंतजाम किए हैं।
त्योहार के दौरान बिजली की खपत बढ़ने और तकनीकी खराबी की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग ने भी तैयारी की है। बिजली गुल होने, फॉल्ट और अन्य तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 15 विशेष शिकायत केंद्र बनाए गए हैं।
ये शिकायत केंद्र शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक संचालित होंगे। इससे दीपावली के दौरान बिजली से जुड़ी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जा सकेगा।


