ELECTIONS 2027: 5 राज्यों में चुनाव संभव! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ELECTIONS 2027: Elections likely in 5 states!

 

ELECTIONS 2027: जनवरी 2027 में भारत के 5 राज्यों में चुनाव होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, ये बात भी स्पष्ट है कि अभी तक चुनाव आयोग ने जनवरी में चुनाव कराने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि मणिपुर, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जनवरी के पहले हफ्ते विधानसभा चुनाव होंगे।

दरअसल, CBSE की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेगी। ऐसे में इस दौरान चुनाव नहीं कराया जा सकता। रही बात मई की. तो मई से पहले ही मणिपुर, गोवा और पंजाब का विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है।

4 राज्यों के विधानसभा का कार्यकाल मार्च में ही पूरा हो रहा है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इससे पहले चुनाव हो जाए। इन सब चीजों को मद्देनजर रखते हुए जनवरी के पहले हफ्ते में चुनाव कराने का फैसला लिया जा सकता हैं

जनवरी के पहले हफ्ते में इन 5 राज्यों यानी मणिपुर, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य में जोरों की ठंड पड़ती है। घने कोहरे और ठंड में लोगों को सुबह-सुबह उठकर वोट डालने के लिए जागरूक करना मुश्किल भरा काम होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related