CHHATTISGARH : धान खरीदी पर बघेल का बड़ा आरोप, सरकार को घेरा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Baghel makes big allegation on paddy procurement, surrounds the government!

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जंजगिरी गांव में गौरा-गौरी पूजा में शामिल होने पहुंचे बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार धान खरीदी नहीं करना चाहती। उन्होंने दावा किया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती तो इस साल किसानों को 3385 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम मिलता।

बघेल ने आरोप लगाया कि धान खरीदी से पहले किसानों का रकबा काटा जा रहा है। उनके मुताबिक, 10 एकड़ जमीन वाले किसान का एक-दो एकड़ रकबा कम कर दिया गया है, जिससे किसान उस जमीन का धान नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने गांव में भी किसानों की सूची में रकबा कम होने की जानकारी मिली है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2500 रुपए प्रति क्विंटल से धान खरीदी शुरू की थी, जो 2023 तक बढ़कर 2850 रुपए हो गई थी। उनका दावा है कि समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी जोड़ने पर इस साल किसानों को 3385 रुपए मिलते।

उन्होंने पटवारियों की हड़ताल और धान खरीदी की तैयारियों पर भी सवाल उठाए। बघेल के मुताबिक, पिछले साल के धान से तैयार चावल का केवल 25 प्रतिशत FCI में जमा हुआ है, जबकि 75 प्रतिशत बाकी है।

महादेव सट्टा एप मामले में प्रोटेक्शन मनी लेने के आरोपों को उन्होंने मूर्खता बताया। बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने ही इस मामले में FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर तीन साल बाद भी सट्टे का कारोबार बंद नहीं करा पाने का आरोप लगाया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related