CG CULTURE: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहा सोंटे का प्रहार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CULTURE: Former Chief Minister Bhupesh Baghel endures a blow from a stick!

 

 

CG CULTURE: छत्तीसगढ़ में दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के जांजगीरी-कुम्हारी में गौरा-गौरी पूजा से जुड़ी सोंटा प्रहार की पारंपरिक रस्म निभाई।

इस दौरान उन्होंने अपने हाथों पर सोंटे का प्रहार सहकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी प्रकार के अनिष्ट के नाश की कामना की।

छत्तीसगढ़ में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश के कई गांवों में गौरा-गौरी उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में भगवान शिव को गौरा और माता पार्वती को गौरी के रूप में पूजने की परंपरा है।

पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इस दौरान लोकगीत, नृत्य और विभिन्न धार्मिक रस्में भी निभाई जाती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोंटा प्रहार की रस्म में भागीदारी इसी सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है। इस तरह की परंपराएं छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति, लोकआस्था और पीढ़ियों से चली आ रही विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related