MAHADEV BETTING APP: सौरभ चंद्राकर की रिमांड के बाद खुलेंगे 6000 करोड़ के राज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV BETTING APP: Secrets worth 6,000 crore to be unveiled following Saurabh Chandrakar’s remand!

 

 

 

MAHADEV BETTING APP: महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की सीबीआई रिमांड खत्म होते ही 12 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे के पहले अदालत में दोबारा पेश किया जाना है।

दिल्ली में चल रही पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी का पूरा फोकस सट्टा नेटवर्क पर है। इसके साथ ही पैसों के लेन-देन और पैनल संचालन पर भी गहरी नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार सीबीआई ने अदालत में दलील दी थी कि सट्टा नेटवर्क को बचाने का प्रयास किया गया था। इसके लिए कुछ सरकारी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और राजनीतिक संपर्कों तक भारी रकम पहुंचाई गई थी।

12 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को एक बार फिर अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसकी हिरासत बढ़ाने या न्यायिक हिरासत में भेजने से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। प्रवर्तन निदेशालय ने भी सौरभ से पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी मांगी है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सीबीआई की पूछताछ में क्या ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो महादेव बुक के पूरे सिंडिकेट की परतें खोल सकें। क्या पैनल ऑपरेटरों से लेकर शीर्ष प्रमोटरों तक के वित्तीय संबंधों की कोई स्पष्ट तस्वीर बन पाएगी। इस मामले में अब हर किसी की निगाहें 12 नवंबर की पेशी और उसके बाद होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related