CG CRIME: चलती ट्रेन से आतिशबाजी करना पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Setting off fireworks from a moving train proves costly; man arrested

 

 

CG CRIME: दिवाली की रात पेंड्रारोड RPF और GRP की संयुक्त टीम ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रॉकेट छोड़ना और चलती ट्रेन से बाहर निकलकर आतिशबाजी करने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहा था। इसी दौरान उसलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर वह नीचे उतर गया और रेलवे ट्रैक के बीच खड़े होकर रॉकेट छोड़ने लगा। इसके बाद उसने चलती ट्रेन के दरवाजे से बाहर निकलकर आतिशबाजी भी की। युवक की इस लापरवाही से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने युवक की खतरनाक हरकतों का वीडियो बना लिया।

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। ट्रेन के पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पहुंचते ही संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरजीत सिंह की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related