CG ELEPHANT ATTACK:हाथी ने दो और लोगों को कुचला,अब तक 16 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELEPHANT ATTACK: Elephant crushes two more people; death toll reaches 16

 

 

CG ELEPHANT ATTACK: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में दीपावली की रात हाथी ने सूरजपुर जिले के सोनगरा और बतरा क्षेत्र में दो लोगों को कुचलकर मार डाला।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय स्तर पर कबरा के नाम से पहचाने जाने वाले इस हाथी के हमले में अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है।

दीपावली की रात जब लोग त्योहार की खुशियां मना रहे थे, उसी दौरान हाथी के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

इससे पहले पिछले सप्ताह भी इस हाथी ने सूरजपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में दो लोगों को कुचलकर मार डाला था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

अकेले विचरण करने के कारण वन विभाग की टीम को इसकी सटीक लोकेशन ट्रैक करने में परेशानी हो रही है। टीम एक स्थान पर हाथी की तलाश और निगरानी में जुटी रहती है, लेकिन तब तक हाथी दूसरे इलाके में पहुंचकर जनहानि कर देता है।

 

बताया जा रहा है कि हाथी ने पहली बार सूरजपुर जिले के लटोरी और बतरा क्षेत्र में प्रवेश किया है। इस इलाके में सामान्य तौर पर हाथियों की आवाजाही कम रहती है, जिसके कारण ग्रामीण हाथियों से बचाव के उपायों को लेकर अधिक जागरूक नहीं हैं।

लगातार बढ़ती जनहानि के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब इस हाथी को नियंत्रित किया जाएगा और कब सीमावर्ती गांवों के लोगों को इसके आतंक से राहत मिलेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related