PRIYANKA PHOTO CONTROVERSY : A picture of Priyanka created a stir on Diwali!
रायपुर डेस्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का लॉस एंजिल्स में मनाया गया दिवाली सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पति निक जोनास, बेटी मालती और परिवार-दोस्तों के साथ त्योहार मनाने वाली प्रियंका की एक तस्वीर पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।
दरअसल, प्रियंका ने दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा कीं। इनमें एक तस्वीर में वह झींगे यानी प्रॉन्स खाते हुए नजर आ रही हैं। दिवाली के मौके पर मांसाहारी भोजन की तस्वीर सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई।
कई लोगों ने कमेंट कर पूछा कि दिवाली पर नॉनवेज कैसे खाया जा सकता है। कुछ यूजर्स ने इसे त्योहार की परंपराओं से जोड़कर सवाल उठाए। हालांकि, यह सोशल मीडिया पर लोगों की व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं हैं।
प्रियंका विदेश में रहने के बावजूद भारतीय त्योहारों और परंपराओं को अपने परिवार के साथ मनाती रही हैं। दशहरा पर भी उन्होंने घर में पूजा, हवन और कन्या पूजन की तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में निक जोनास बेटी मालती के पैर धोते हुए नजर आए थे।
फिल्मों को लेकर भी चर्चा में प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के सीक्वल ‘वेंटिलेटर 2’ की घोषणा की है। फिल्म 2027 में रिलीज होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा वह महेश बाबू के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर भी चर्चा में हैं।


