JAHANGIR KHAN ARREST: TMC’s ‘Pushpa’ Jahangir Khan arrested from Nepal border!
JAHANGIR KHAN ARREST: TMC नेता जहांगीर खान को पश्चिम बंगाल पुलिस ने ‘जबरन वसूली’ के आरोप में उत्तरी बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ 7 FIR की गई थीं।
अभी बंगाल पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस जहांगीर को कोलकाता ला रही है।
मई 2026 में जहांगीर ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और गिरफ्तारी से संरक्षण मांगा था। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
जहांगीर के खिलाफ 2019 में दर्ज एक मामले में और फालता री-पोल से पहले हाईकोर्ट ने सिक्योरिटी दी थी, लेकिन 26 मई को सभी सुरक्षा वापस ले ली गई थीं।

