CG CRIME: ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने पर साथी से मारपीट और लूट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime: Vehicle driven at ASI’s son; accomplice assaulted and robbed after a chase!

CG CRIME: कोरबा में मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास से बलगी मार्ग में बोलेरो सवारों ने पहले युवकों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, फिर एक युवक को कुचलकर फरार हो गए।

गंभीर घायल युवक चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू जिला पुलिस बल में कार्यरत ASI रामनारायण रात्रे का पुत्र है।

बोलेरो सवारों ने रास्ता छोड़ने को लेकर बेवजह विवाद किया जैसे ही चंद्रमणि कार से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचा, बोलेरो चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे बढ़ा दी और उसे टक्कर मारकर भाग निकला।

घटना के बाद साथी अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर ने स्कूटी से दुर्घटनाकारित बोलेरो का पीछा किया। बलगी मार्ग में हमलावरों ने अरविंद को पकड़कर जबरन कार में बिठाया।

करीब 25 से 30 युवकों ने मिलकर अरविंद की बेरहमी से पिटाई की। उसे मरा हुआ समझकर वहीं फेंक दिया गया।

हमलावर उसकी जेब से एक लाख रुपए, आईफोन, सोने की अंगूठी और गले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए

पुलिस ने दोनों ही मामलों में दो अलग अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

इस वारदात में शामिल दो युवकों की पिटाई करने वाले बदमाशों की पहचान पुलिस ने कर ली है।

जानलेवा हमले के आरोपियों में एक युवक की पहचान नीरज साहू के तौर पर हुई है जो बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का निवासी है, जिसके विरुद्ध बांकीमोंगरा थाने में लगभग 6 से 7 मामले दर्ज हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...