CG CRIME: शादी का दिया झांसा, स्कूली छात्रा हुई प्रेग्नेंट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime: Lured with promise of marriage, schoolgirl gets pregnant!

CG CRIME: सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा की तबीयत खराब होने और पेट में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पीड़िता की मां द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर एक परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया है।

दरअसल पीड़िता अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान उनके एक जान-पहचान के लड़के ने छात्रा को शादी का झांसा देकर पिछले तीन महीनों से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

हाल ही में जब नाबालिग छात्रा ने अपने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की, तो उसकी नानी उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गईं, वहां डॉक्टरों द्वारा की गई जांच के बाद छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना दूसरे थाना क्षेत्र से संबंधित होने के कारण शुरुआत में नियमानुसार ‘जीरो FIR’ दर्ज की गई थी। बाद में प्रकरण को विधिवत संबंधित लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थानांतरित कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाती है तथा दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related