CHHATTISGARH : मुंगेली कोर्ट में हंगामा, जज पर हमला ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Ruckus in Mungeli court, accused reaches judge’s dias!

मुंगेली। जिला न्यायालय में सुनवाई के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कटघरे में खड़े एक आरोपी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सतीश कुमार खाखा से अभद्रता करते हुए उन्हें धमकी दी। आरोपी ने कटघरे से छलांग लगाकर जज के डायस तक पहुंचने और वहां लगे सुरक्षा कांच को झकझोरने की कोशिश की। घटना से कोर्ट रूम में मौजूद वकीलों और पक्षकारों में दहशत फैल गई।

नाम पूछते ही भड़का आरोपी

जानकारी के मुताबिक, सरगांव थाना क्षेत्र के हाइवा चोरी मामले में आरोपी भगतराम राजपूत को अदालत में पेश किया गया था। मामला अपराध क्रमांक 189/26 और धारा 303(2) के तहत दर्ज है। सुनवाई के दौरान CJM ने आरोपी से पहचान के लिए नाम पूछा, तो वह भड़क गया। उसने अभद्र लहजे में जवाब देते हुए कागजात पढ़कर नाम जानने को कहा।

सुरक्षाकर्मियों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया। आरोप है कि उसने न्यायाधीश को धमकी दी और कटघरे से कूदकर डायस तक पहुंच गया। बीच-बचाव करने आए कोर्ट स्टाफ से भी उसने गाली-गलौज की।

इन धाराओं में FIR दर्ज

न्यायालय के प्रस्तुतकार शत्रुहन बेलदान की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने BNS की धारा 221, 296, 351 और 3 के तहत मामला दर्ज किया। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि न्यायालय में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related