SUGGHAR CHHATTISGARH : 23 जिलों में साय का बड़ा मिशन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUGGHAR CHHATTISGARH : Big mission of SAY in 23 districts!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब सरकारी योजनाओं को सिर्फ लागू करने पर नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

8TH PAY COMMISSION : सैलरी में बंपर उछाल तय?

सीएम ने X (ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी पूरा होगा जब सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

यह अभियान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 23 जिलों में चलाया जाएगा। इसके तहत 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

CG CRIME: नाले में मिला दो भाईयों का शव, मचा हड़कंप.

सीएम ने बताया कि ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता के बाद अब इसे और बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है। इस अभियान में तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों का बेहतर समन्वय और जवाबदेही पर खास फोकस रहेगा।

सरकार का कहना है कि जब योजनाएं सीधे लोगों तक पहुंचेंगी, तभी असली विकास और सुशासन का लक्ष्य पूरा होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related