RAIPUR TILDA SCHOOL FIGHT : 10वीं पास छात्रों के बीच चाकूबाजी, एक की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR TILDA SCHOOL FIGHT : One student killed in knife fight between 10th pass students

रायपुर. रायपुर के तिल्दा इलाके के सासाहोली गांव में स्कूल के ही दो छात्रों के बीच हुआ झगड़ा जानलेवा साबित हो गया। मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि एक छात्र की चाकू लगने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र हाल ही में 10वीं पास हुए थे। स्कूल में “मोटा बोलने” को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक मारपीट में बदल गया।

बताया जा रहा है कि पहले मृतक छात्र ने आरोपी पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद आरोपी ने चाकू छीनकर पलटवार किया और गंभीर वार कर दिया।

SUGGHAR CHHATTISGARH : 23 जिलों में साय का बड़ा मिशन!

घटना के बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी छात्र भी चाकू लगने से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और तिल्दा थाना क्षेत्र में पुलिस जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related