AJAY CHANDRAKAR STATEMENT : हाई लेवल मीटिंग पर सियासी घमासान, क्या बोले – अजय चंद्राकर ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AJAY CHANDRAKAR STATEMENT : Political turmoil over high level meeting, what did Ajay Chandrakar say?

रायपुर। रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में हुई मंत्रियों की हाई लेवल मीटिंग को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने जहां इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाए, वहीं भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने जोरदार पलटवार किया है।

चंद्राकर ने कहा कि “विस्फोटक स्थिति” कांग्रेस में बन चुकी है, भाजपा में नहीं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस से लोग लगातार बाहर जा रहे हैं और पार्टी अब अप्रासंगिक होती जा रही है।

RAIPUR TILDA SCHOOL FIGHT : 10वीं पास छात्रों के बीच चाकूबाजी, एक की मौत

उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रियों की बैठक कोई असामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है जो संगठन और मुख्यमंत्री के स्तर पर नियमित रूप से होती है।

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व और प्रशिक्षण की कमी साफ दिख रही है। साथ ही उन्होंने भूपेश बघेल पर भी कटाक्ष करते हुए चुनावी हार को लेकर निशाना साधा।

शराब ओवररेटिंग और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चंद्राकर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने कई गड़बड़ियां की हैं।

NEET मुद्दे पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए हैं और कांग्रेस सिर्फ नैरेटिव बनाने की कोशिश करती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related