Ram Mandir Controversy: CM Yogi’s stern message—no one will be spared!
RAM MANDIR CONTROVERSY : अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद पर CM योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।
CM ने कहा कि 15 दिन और देख लो, इंतजार कर लो, चिंता मत करो।
अयोध्या को बदनाम करने वालों के बहकावे में न आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए दान और चढ़ावे से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी को गंभीरता से लिया जा रहा है।
इसी वजह से राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है।
CM ने कहा कि SIT दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी अनर्गल टिप्पणी न करें, जो राम भक्तों को आहत करे।
अगर किसी के पास कोई प्रूफ है तो उसे SIT को दे दे। अयोध्या धाम को बदनाम न करें। अगर कोई अपराधी है, वह कोई भी होगा, बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है।
