Tanishq’s luxury diamond showcase in Raipur: View over 450 exclusive designs until June 21.
रायपुर। टाटा समूह के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड तनिष्क द्वारा रायपुर में विशेष हाई वैल्यू डायमंड प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह विशेष प्रदर्शनी शहर के हयात होटल में 21 जून तक आयोजित की है, जहां ग्राहकों के लिए 450 से अधिक एक्सक्लूसिव डायमंड क्रिएशन्स प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में डायमंड नेकलेस, ईयररिंग्स, रिंग्स, ब्रेसलेट्स और प्रीमियम ब्राइडल कलेक्शन आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।
इस विशेष प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्राहकों को प्रीमियम डायमंड ज्वेलरी की नवीनतम और एक्सक्लूसिव रेंज से परिचित कराना है। यहां ग्राहकों को कई यूनिक और मॉडर्न डिजाइन देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें आधुनिक पसंद और लग्जरी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
प्रदर्शनी में ग्राहकों की सुविधा के लिए डायमंड की गुणवत्ता और शुद्धता जांचने हेतु अत्याधुनिक मशीन की भी व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से ग्राहक अपने डायमंड की प्रमाणिकता, कट, क्लैरिटी और गुणवत्ता की पारदर्शी तरीके से जांच कर सकते हैं, जिससे उन्हें खरीदारी में अधिक विश्वास और संतुष्टि मिलती है।
प्रदर्शनी के दौरान ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स और विशेष लाभ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्राहक आसानी से नई डायमंड ज्वेलरी खरीद सकते हैं।
तनिष्क के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह प्रदर्शनी ग्राहकों को विश्वस्तरीय शॉपिंग अनुभव देने और रायपुर में प्रीमियम ज्वेलरी सेगमेंट को नई पहचान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि तनिष्क देशभर में अपनी गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्ट डिजाइनों के लिए जाना जाता है और ग्राहकों का भरोसा ही ब्रांड की सबसे बड़ी पहचान है।
गौरतलब है कि तनिष्क के देशभर में 500 से अधिक स्टोर्स संचालित हो रहे हैं, जहां ग्राहकों को कैरेटमीटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे वे सोने और डायमंड की शुद्धता की जांच पारदर्शी तरीके से कर सकते हैं।
