SAI SECRET MEETING : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा-अरुण साव ने बताया किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAI SECRET MEETING : Deputy Chief Ministers Vijay Sharma and Arun Sao reveal the issues discussed.

SAI SECRET MEETING: रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में हुई मंत्रियों की हाई लेवल मीटिंग को लेकर सियासत गरमा गई है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के सभी मंत्री और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने जहां इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाए, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे सत्ता और संगठन के बीच होने वाली नियमित समीक्षा बैठक बताया है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस तरह की बैठक पहली बार नहीं हुई है। सत्ता और संगठन के बीच हर तीन महीने में इस तरह की बैठक होती है।

उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर इस बैठक में रणनीति बनाई गई है। मंत्री और विधायकों को उनके दौरों को लेकर जिम्मेदारी दी गई है। प्रभार क्षेत्रों में दौरों को लेकर समीक्षा की गई है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह रूटीन बैठक थी, जिसे मुख्यमंत्री ने बुलाया था। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और नेताओं की जिम्मेदारी पर चर्चा हुई। इसके अलावा आगामी चुनाव को लेकर मंथन हुआ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related