8TH PAY COMMISSION : Is a bumper jump in salary certain?
रायपुर। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग एक बार फिर चर्चा में है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार से 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग तेज कर दी है। अगर यह मांग मान ली जाती है तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से सीधे बढ़कर करीब 69,000 रुपये तक पहुंच सकती है।
सीधी भाषा में समझें तो फिटमेंट फैक्टर वही फॉर्मूला है जिससे पुरानी सैलरी को नए वेतन आयोग के हिसाब से गुणा करके नया वेतन तय किया जाता है। जितना बड़ा फैक्टर, उतनी बड़ी सैलरी और पेंशन।
पिछले वेतन आयोगों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला था। 6वें वेतन आयोग में यह 1.86 था, जबकि 7वें में बढ़कर 2.57 हो गया था, जिससे सैलरी 7,000 से बढ़कर 18,000 रुपये तक पहुंच गई थी।
CG CRIME: नाले में मिला दो भाईयों का शव, मचा हड़कंप.
अब इस बार 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग ने सैलरी को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि सरकार बीच का कोई संतुलित रास्ता अपना सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 2.5 से 3.2 के बीच रह सकता है।
अगर यह 3.0 भी होता है तो बेसिक पे करीब 46,000 रुपये से ज्यादा हो सकता है। लेकिन अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है, इसलिए सस्पेंस बना हुआ है।
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट 18 महीने के अंदर तैयार होनी है और उम्मीद है कि 2027 तक इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
