CG NEWS: दो श्रमिकों की मौत, CM साय ने 4-4 लाख रुपये सहायता की घोषणा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Two workers die; CM Sai announces financial assistance of ₹4 lakh each!

 

 

 

CG NEWS: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान दो श्रमिकों की मौत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले दोनों श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार के नियमानुसार 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पत्थलगांव के पाकरगांव में एक पेट्रोल पंप के सामने बिजली का खंभा शिफ्ट करने का काम चल रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर बिजली आपूर्ति बंद किए बिना खंभा हटाने का प्रयास किया जा रहा था।

काम के दौरान मजदूर चालू बिजली लाइन के संपर्क में आ गए। करंट की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग झुलस गए।

हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों की पहचान रायगढ़ जिले के आलेख एक्का और गरियाबंद जिले के टोमन ध्रुव के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बिजली आपूर्ति बंद किए बिना काम क्यों किया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related