DUBAI PLANE HIJACK: एक मिनट में विमान करीब 17 हजार फीट नीचे, कैप्टन को मारा चाकू! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Dubai Plane Hijack: Plane plunged nearly 17,000 feet in a minute; Captain stabbed!

 

 

DUBAI PLANE HIJACK: दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच गंभीर झड़प हो गई. इस दौरान भारतीय नागरिक और फ्लाइट के कैप्टन सिमित मछार घायल हो गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के कैप्टन सिमित मछार को उनके ओमानी सह-पायलट ने चाकू मार दिया. घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने महज 37 सेकंड में लगभग 14,300 फीट की ऊंचाई खो दी. इसके बाद विमान से इमरजेंसी सिग्‍नल भेजे गए और उसे सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया.

दोनों पायलटों को अस्पताल ले जाया गया. घटना की जांच जारी है. दावा यह भी किया जा रहा है कि फ‍िर से 26/11 हमले जैसी कोशिश की गई.

वहीं इस पूरे मामले पर इजरायली सरकार भी सख्‍त नजर आ रही है. सरकार का साफ कहना है कि जो भी इसमें शामिल होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related