KORBA TRANSPORTER THIEF: 12.50 लाख की चोरी मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KORBA TRANSPORTER THIEF: Father and son arrested in ₹12.50 lakh theft case!

 

कवर्धा 30 सितंबर 2026। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझगांव में ट्रांसपोर्टर के घर हुई 12 लाख 50 हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 11 लाख 53 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मझगांव निवासी ट्रांसपोर्टर हीरालाल साहू के घर से 15 सितंबर की शाम 12 लाख 50 हजार रुपये चोरी हो गए थे। घटना की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी कमलेश पटेल पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते हीरालाल साहू के घर में दाखिल हुआ था। इसके बाद उसने आलमारी का लॉकर खोलकर उसमें रखे 500, 200 और 100 रुपये के नोटों के बंडल चोरी कर लिए।

पुलिस के मुताबिक, चोरी करने के अगले दिन कमलेश पटेल ने अपने पिता भागवत पटेल को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद पिता ने भी चोरी की रकम को छिपाने में बेटे की मदद की।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने रकम को पुराने मकान से निकालकर पहले नए मकान और बाद में खेत में बने बोर के कमरे में छिपा दिया।

पुलिस का कहना है कि चोरी की रकम में से कुछ राशि आरोपियों द्वारा खर्च कर दी गई थी।

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related