CG CRIME: नाले में मिला दो भाईयों का शव, मचा हड़कंप.

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime: Bodies of two brothers found in a drain; panic ensues.

CG CRIME: कोंडागांव  जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड़ में नाले में नहाने गए दो मासूम चचेरे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

देर शाम दोनों बच्चों के शव नाले से बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोटपाड़ निवासी 6 वर्षीय साजन पोयाम (पिता केशव पोयाम) और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम (पिता तेजराज पोयाम) बुधवार को गांव के नाले में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे नाले के गहरे गड्ढे में चले गए और पानी में डूब गए।

जब दोनों बच्चे देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिले, ग्रामीणों की मदद से नाले में खोज अभियान चलाया गया।

काफी प्रयास के बाद रात करीब 8 बजे दोनों बच्चों के शव गहरे पानी से बाहर निकाले गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बड़ेडोंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related