TYRE FACTORY FIRE : रायपुर की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TYRE FACTORY FIRE : Massive fire breaks out at Raipur’s tyre factory, causing panic

रायपुर। राजधानी के उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पोदवाल टायर फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठने के साथ आसमान में दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना के वक्त फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

टार के रिसाव से आग लगने की आशंका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टायर बनाने में इस्तेमाल होने वाले टार के रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने की असली वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

आग फैलने के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाए गए। बताया गया कि एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के दरवाजे बंद कर दिए गए।

नुकसान और जनहानि पर अपडेट का इंतजार

फिलहाल आग से फैक्ट्री को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। किसी मजदूर के घायल होने या हताहत होने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना से जुड़ी बाकी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। अब सबसे अहम सवाल आग लगने की असली वजह और फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related