CG RATION CARD: मृत बताकर राशन कार्ड किया निरस्त! अकबर ने सुबूतों के साथ सरकार को घेरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RATION CARD: Ration card cancelled by declaring the holder ‘dead’! Akbar confronts the government with evidence.

 

 

CG RATION CARD: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने दस्तावेजी एवं वीडियो साक्ष्यों के साथ रायपुर के सुभाष नगर निवासी साकरा बानो का मामला सामने रखते हुए बताया कि जीवित होने के बावजूद उन्हें मृत दर्ज कर उनके अंत्योदय राशन कार्ड को निरस्त कर दिया गया और उन्हें राशन के अधिकार से वंचित कर दिया गया।

अकबर ने कहा कि जब एक जीवित महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताकर उसके राशन का अधिकार छीन लिया जाता है, तो यह केवल रिकॉर्ड की गलती का मामला नहीं, बल्कि एक गरीब परिवार के खाद्य सुरक्षा के अधिकार से जुड़ा गंभीर प्रश्न है।

इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित महिला का राशन कार्ड तत्काल बहाल किया जाना चाहिए।

अकबर ने 22 जुलाई 2026 को लोकसभा में दिए गए एक उत्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2024 के दौरान 57,371 और वर्ष 2025 के दौरान 60,496 राशन कार्ड निरस्त किए गए। इस प्रकार दो वर्षों में कुल 1,17,867 राशन कार्ड निरस्त हुए। उन्होंने सवाल किया कि इतने बड़े पैमाने पर राशन कार्ड निरस्त करने के पीछे क्या आधार था? क्या प्रत्येक मामले की उचित जांच की गई? क्या प्रभावित परिवारों को इसकी सूचना दी गई और क्या पात्र परिवारों के पास अपनी बात रखने का अवसर था?

उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि राशन कार्ड निरस्तीकरण के लिए अलग-अलग मानदंड क्यों अपनाए जा रहे हैं और यह कैसे सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा से वंचित न हो।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related