TIGER SHROFF SHOOTING: 3 suspects arrested, motorcycle also recovered!
TIGER SHROFF SHOOTING : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार इनमें से दो ने फायरिंग की थी। गिरफ्तार तीनों में से दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। आरोपियों को एक ट्रेन से पकड़ा गया।
ऋतिक (22 वर्ष): बिहार के बेगूसराय का रहने वाला। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहता था और रैपिडो बाइक चलाता था।
रेहान(18 वर्ष): हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला।
नाबालिग (17 वर्ष): हरियाणा के सोनीपत जिले का।
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपियों ने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। यह बाइक अब बरामद हो गई है।
टाइगर श्रॉफ पर गोली नहीं लगी। हालांकि उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से हल्की चोट आई है। उनके ड्राइवर भी घायल हुए थे। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में हुई थी।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग का दावा है कि सलमान खान के साथ काम करने के कारण टाइगर को निशाना बनाया गया।
