RAKHI SAWANT NEWS: राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAKHI SAWANT NEWS: Arrest warrant issued against Rakhi Sawant!

 

 

 

RAKHI SAWANT NEWS: राखी सावंत के कार्यक्रम में राखी ने झांसी के युवक को नामर्द कहने और उसके बाद युवक के आत्महत्या मामले में झांसी न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

 

सिविल जज जुडिशल (एफटीसी सीएडब्लू) अंजली की अदालन ने राखी सावंत व उनकी टीम को गिरफ्तार कर 1 दिसंबर 2026 को न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए हैं।

यह मामला प्रेमनगर पुलिस ने वर्ष 2010 में दर्ज किया गया था। न्यायालय में वाद चला, लेकिन राखी पेशी पर भी नहीं आ रही थीं।

राखी सावंत के कार्यक्रम में घरेलू हिंसा की शिकार महिला और उसके पति को आमने-सामने बैठाया जाता था। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की हँसारी निवासी अनीता ने इस शो में शामिल होने का आवेदन दिया था। आवेदन मिलने के बाद राखी सावंत के शो में अनीता व उसके पति लक्ष्मण अहिरवार को परिजनों के साथ बुलाया गया था।

आरोप है कि इसी दौरान राखी सावंत ने लक्ष्मण को दो-तीन बार नामर्द कहने के साथ अपशब्द कहे थे। शो समाप्त होने के बाद अनीता और उसका पति लक्ष्मण अपने घर झांसी आ गए। लक्ष्मण ने खाना-पीना छोड़कर खुद को कमरे में बंद कर लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

लक्ष्मण अहिरवार के परिजनों ने आरोप लगाया था कि बॉलिवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने लक्ष्मण अहिरवार को लाइव टीवी शो में जलील करते हुए उसे नामर्द कहा, जिससे उसकी छवि धूमिल हुई। लोग उसे बदनाम कर रहे हैं। इस पर लक्ष्मण अहिरवार ने आत्महत्या कर ली। बॉलिवुड अभिनेत्री व उनकी टीम इस प्रकरण में इलाहाबाद उच्च न्यायालय भी गयी थी।

प्रेमनगर पुलिस ने बॉलिवुड अभिनेत्री राखी सावंत समेत उनकी टीम के खिलाफ अपराध संख्या 572/2010 धारा 294, 500, 501, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी थी। इस मामले की विवेचना प्रेमनगर के बाद थाना सीपरी बाजार को सौंपी गई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related