CHHATTISGARH : बजट से पहले सरकार ने विभागों से मांगा 10 बिंदुओं का हिसाब!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Before the budget, the government asked the departments for accountability on 10 points!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी बजट की तैयारी तेज हो गई है। वित्त विभाग ने सभी शासकीय विभागों से 10 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी है। अब विभागों को सिर्फ बजट की मांग नहीं बतानी होगी, बल्कि यह भी हिसाब देना होगा कि पिछली योजनाओं पर कितनी राशि खर्च हुई और उसका फायदा किन लोगों तक पहुंचा।

वित्त विभाग ने सभी विभागों को 10 दिसंबर से पहले पूरी जानकारी प्रेजेंटेशन (PPT) के रूप में जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसमें योजनाओं पर हुए खर्च, लाभार्थियों की संख्या और बजट के उपयोग का ब्योरा देना होगा। कई विभाग अपने बजट प्रस्ताव पहले ही भेज चुके हैं। अब उनके प्रस्तावों और योजनाओं के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन किया जा रहा है।

निगम-मंडलों की वित्तीय स्थिति भी जांच के दायरे में

वित्त विभाग ने विभागों के अधीन संचालित निगमों, मंडलों, आयोगों, प्राधिकरणों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं से भी जानकारी मांगी है। इन संस्थाओं को अपनी आय, बैंक बैलेंस, लाभ-हानि, अधिशेष और घाटे का पूरा विवरण देना होगा।

इस कवायद के जरिए सरकार यह समझना चाहती है कि अलग-अलग विभागों और संस्थाओं की आर्थिक स्थिति कैसी है और आवंटित बजट का कितना इस्तेमाल हुआ है।

आगामी बजट तैयार करने से पहले जुटाई जा रही यह जानकारी योजनाओं की जरूरत, उनके प्रदर्शन और सरकारी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के लिहाज से अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि विभागों के इस हिसाब-किताब के बाद बजट में किन योजनाओं को प्राथमिकता मिलती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related