CHHATTISGARH CRIME : होटल के कमरे में लगी आग, 10 महीने बाद गर्लफ्रेंड गिरफ्तार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH CRIME : Fire breaks out in hotel room, girlfriend arrested after 10 months!

बिलासपुर. बिलासपुर के कोनी में गर्लफ्रेंड से शादी को लेकर हुए विवाद के बाद खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने 10 महीने बाद उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। युवती पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर निवासी 22 वर्षीय विकास गुप्ता रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वहीं, सूरजपुर जिले के भटगांव की रहने वाली 21 वर्षीय आकांक्षा सिदार कोनी में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और उनके बीच प्रेम संबंध थे।

जांच में सामने आया कि आकांक्षा विकास पर शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस का दावा है कि शादी से इनकार करने पर युवती उसे फंसाने की धमकी भी देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

27 जनवरी 2026 को होटल में हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी को दोनों कोनी के एक होटल में ठहरे थे। वहां शादी की बात पर फिर विवाद हुआ। इसी दौरान विकास ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उस समय आकांक्षा भी कमरे में मौजूद थी।

गंभीर हालत में विकास को पहले अस्पताल और फिर रायपुर ले जाया गया, जहां 1 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया गया। पुलिस ने 21 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related