CG CRIME:  ऋषि-मुनियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, शिक्षक गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Teacher arrested for offensive post about sages/seers

 

 

CG CRIME: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना के कूदमुरा मिडिल स्कूल में काम करने वाले शिक्षक हेमंत कुमार बेदी को फेसबुक पर हिंदू धर्मग्रंथों, ऋषि मुनियों और देवी देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी. इसमें धर्म से जुड़े विषयों पर विवादित दावे किए गए थे. पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत में कहा गया कि हेमंत बेदी नाम के फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी. इससे समाज में तनाव का माहौल बन रहा था. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी.जांच के दौरान पता चला कि आरोपी शिक्षक कांसाबेल के ग्राम बिहावत का निवासी है. उसकी उम्र 52 साल है.

पुलिस की टीम जब उसे नोटिस देने के लिए उसके गांव पहुंची तो उसने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया. टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिससे कथित पोस्ट किया गया था. इसके बाद 17 अक्टूबर को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related