BASTAR DUSSHERA: मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BASTAR DUSSHERA: President Droupadi Murmu to attend the Muria Darbar!

 

BASTAR DUSSHERA: छत्तीसगढ का विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 23 अक्टूबर को होने वाले आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी शलभ सिन्हा ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

राष्ट्रपति की उपस्थिति बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सदियों पुरानी परंपराओं और सामाजिक विरासत के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर होगी। मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की सहभागिता से बस्तर की अनूठी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक संवाद व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति, सामाजिक एकता और लोक परंपराओं का अनूठा संगम है। इसी आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा मुरिया दरबार बस्तर की सदियों पुरानी पारंपरिक संवाद व्यवस्था का प्रतीक है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति से इस ऐतिहासिक परंपरा का गौरव और बढ़ेगा। यह अवसर बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय समाज की विशिष्ट पहचान और नई पीढ़ी के अपनी परंपराओं से जुड़ाव को नई प्रेरणा देगा।

राष्ट्रपति के बस्तर आगमन और मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर जनजातीय समाज, मांझी-चालकी और बस्तर दशहरा से जुड़े पारंपरिक प्रतिनिधियों में विशेष उत्साह है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित प्रदेश के मंत्रीगण, बस्तर सांसद, जगदलपुर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जगदलपुर महापौर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, बस्तर दशहरा समिति के सम्मानित सदस्य, मांझी-चालकी तथा अन्य पारंपरिक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related