INDIAN CRICKET NEWS : Big change in BCCI, who replaced Agarkar?
रायपुर डेस्क। भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को चयन समिति में शामिल किया गया है। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ था।
नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा के साथ शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार शामिल हैं। BCCI की क्रिकेट सलाहकार समिति ने आवेदकों के इंटरव्यू के बाद पोवार के नाम की सिफारिश की।
प्रज्ञान ओझा का कैसा रहा करियर?
बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 113, वनडे में 21 और टी-20 इंटरनेशनल में 10 विकेट हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 108 मैचों में 424 विकेट लिए। वह सितंबर 2025 में पुरुष चयन समिति में शामिल हुए थे।
पोवार की वापसी भी चर्चा में
रमेश पोवार भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे खेल चुके हैं। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में टीम ने एशिया कप जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक हासिल किया।
पोवार का नाम 2018 में मिताली राज के साथ हुए विवाद को लेकर भी चर्चा में रहा था। उस समय मिताली ने उन पर भेदभाव और अपमान के आरोप लगाए थे।
अगरकर के कार्यकाल में भारत ने 2024 और 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तथा 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती। अब नई चयन समिति के सामने भारतीय टीम के लिए मजबूत खिलाड़ियों का चयन करने की चुनौती होगी।


