CHHATTISGARH : मंडी में भाजपा पार्षद की पिटाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : BJP councilor beaten up in Mandi

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तिफरा स्थित थोक सब्जी मंडी में कुछ लोगों ने पार्षद और उनके साथियों को घेर लिया और मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बंधु मौर्य नगर निगम में एमआईसी सदस्य और बीजेपी पार्षद हैं। वह पार्षद होने के साथ सब्जी कारोबारी भी हैं, जिसके चलते उनका मंडी आना-जाना रहता है।

पुरानी रंजिश की आशंका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंडी में 7 से 8 लोगों ने पार्षद और उनके साथियों को घेरकर मारपीट की। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक पुराने मामले में पार्षद पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, मारपीट की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी।

CCTV से आरोपियों की पहचान

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पार्षद की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है। अब पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर सबकी नजर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related