ELON MUSK ANNOUNCEMENT : हर अमेरिकी बच्चे को मिलेगा SpaceX का शेयर – मस्क

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ELON MUSK ANNOUNCEMENT : Every American child will get a share of SpaceX – Musk

रायपुर डेस्क। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क ने ऐसा ऐलान किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को उनकी कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर दिया जाएगा।

दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक शेयर की कीमत करीब 146 डॉलर यानी लगभग 14 हजार रुपये है। अमेरिका में करीब 7.2 करोड़ बच्चे हैं। इस हिसाब से सभी बच्चों को शेयर देने की कुल कीमत करीब एक लाख करोड़ रुपये बैठती है।

लेकिन शेयर मिलेगा कैसे?

मस्क ने अभी यह नहीं बताया है कि इस योजना का लाभ किन बच्चों को मिलेगा। नागरिकता, उम्र और पात्रता के नियम भी स्पष्ट नहीं हैं। बच्चों के नाम पर शेयर कैसे दर्ज होंगे और उन्हें बेचने या ट्रांसफर करने की अनुमति होगी या नहीं, इस पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अमेरिका में नाबालिगों के लिए कस्टोडियल अकाउंट के जरिए निवेश रखने की व्यवस्था है, जिसमें बालिग होने तक अभिभावक जिम्मेदारी संभालते हैं। हालांकि, मस्क की योजना में इसी व्यवस्था का इस्तेमाल होगा या नहीं, यह साफ नहीं है।

मस्क की आगे की तैयारी क्या है?

मस्क ने इसे कई योजनाओं में से पहली योजना बताया है। ऐसे में आगे और घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है, लेकिन उनकी तारीख या विवरण सामने नहीं आया है।

अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को मिडटर्म चुनाव होने हैं। ऐसे में इस घोषणा के राजनीतिक असर पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, चुनावी फायदा लेने के इरादे का कोई प्रमाण सामने नहीं है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह योजना कब और किन नियमों के तहत लागू होगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related