AMLESHWAR DUSSEHRA : दशहरा मैदान में भिड़ेंगे दो जिगरी दोस्त!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMLESHWAR DUSSEHRA : Two close friends will clash in the Dussehra ground!

अमलेश्वर। दशहरा के मौके पर अमलेश्वर डीह के कबीर चौक दशहरा मैदान में इस बार मुकाबला कुछ खास होने वाला है। यहां राम और रावण के किरदार में कोई और नहीं, बल्कि नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू और वार्ड-8 के पार्षद डोमन यादव नजर आएंगे। बचपन के दोनों घनिष्ठ मित्र जब मंच पर एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध करेंगे, तो दर्शकों के लिए यह नजारा खास होगा।

स्थानीय श्रीराम लीला नाट्य मंडली की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम कल शाम 5 बजे शुरू होगा और करीब तीन घंटे तक चलेगा। इसमें कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा।

राम दल में ओमप्रकाश साहू श्रीराम, हरि साहू लक्ष्मण और प्रहलाद साहू हनुमान की भूमिका निभाएंगे। वहीं रावण दल में डोमन यादव दशानन, योगेश यादव कुंभकर्ण और कमलेश यादव मेघनाद बनेंगे। मंडली के कलाकार अभिनय और संगीत के जरिए रामलीला को जीवंत बनाएंगे।

इस आयोजन की परंपरा भी काफी पुरानी है। स्थानीय स्तर पर दशहरा कार्यक्रम करीब 62 वर्षों से आयोजित हो रहा है। मौजूदा युवा मंडली लगभग 22 वर्षों से इसकी जिम्मेदारी संभाल रही है। हर साल अमलेश्वर के साथ आसपास के गांवों और शहरों से भी लोग रामलीला देखने पहुंचते हैं।

धार्मिक आस्था के साथ युवाओं की भागीदारी इस आयोजन की खास पहचान है। अब दर्शकों को इंतजार है उस पल का, जब मंच पर श्रीराम और रावण के रूप में दो पुराने दोस्त आमने-सामने होंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related