CHHATTISGARH : अटल आवास में आग, जान बचाने छत से कूदे लोग!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Fire in Atal Awas, people jumped from the roof to save their lives!

बिलासपुर। सरकंडा स्थित देवकीनंदन दीक्षित मुक्तिधाम के पास अटल आवास में रविवार देर रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर पांच बाइक जलकर खाक हो गईं। धुएं और लपटों के बीच फंसे लोगों में दहशत फैल गई। कुछ महिलाएं बच्चों के साथ छत से नीचे कूद गईं। इस दौरान एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

रस्सी और साड़ी के सहारे रेस्क्यू

अटल आवास के 24 ब्लॉक में 75 से ज्यादा लोग मौजूद थे। आग और धुआं फैलने पर महिलाएं और बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय युवक मिक्की मिश्रा और उनके साथियों ने रस्सी और साड़ी की मदद से लोगों को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस, अधिकारी और नगर सेना का आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सबसे पहले बिजली सप्लाई बंद कराई, फिर रेस्क्यू शुरू किया। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिस जगह बाइक खड़ी थीं, वहां बिजली मीटर और कनेक्शन भी लगे थे। शुरुआती आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लगी और तेजी से फैल गई। हालांकि, आग लगने की असली वजह की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

बाइक के पेट्रोल और टायर तक आग पहुंचने से तेज आवाजें आने लगीं, जिससे रहवासियों में दहशत और बढ़ गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल घटना में हुए नुकसान और आग के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related