RAIPUR SHREE RAM MANDIR: Demand raised for a high-level inquiry into the temple; letter written to the Prime Minister!
RAIPUR SHREE RAM MANDIR: अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद की आंच अब रायपुर के वी.आई.पी रोड स्थित श्री राम मंदिर में पड़ती नजर आ रही है ।
कुणाल शुक्ला (सोशल एंड आरटीआई एक्टिविस्ट,रायपुर) ने प्रधानमंत्री को ईमेल के माध्यम से अनुरोध किया है कि रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर में विगत लगभग 10 वर्षों के दौरान प्राप्त चंदे, चढ़ावे और निर्माण कार्यों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जब मंदिर जनता की आस्था और श्रद्धालुओं के दान से संचालित होते हैं, तो उनके आय-व्यय का पूरा हिसाब भी सार्वजनिक और पारदर्शी होना चाहिए।
उन्होंने कहा की उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि सक्षम प्राधिकारी से निष्पक्ष जांच का अनुरोध करना है, ताकि यदि सब कुछ सही है तो वह भी स्पष्ट हो जाए और यदि कहीं कोई अनियमितता हुई है तो उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने इस संबंध में अपना आवेदन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया है।
