NAKTI GAON: कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

NAKTI GAON: Congress to launch a major agitation!

 

 

रायपुर: रायपुर जिले के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस की जांच समिति की बैठक में बड़े आंदोलन पर मुहर लग गयी है।

जांच समिति की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति से लेकर लोकभवन में प्रदर्शन और मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी शामिल है ।

कांग्रेस प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उचित मुआवजे और दर्ज प्रकरणों की वापसी की मांग को लेकर भी लड़ाई लड़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जांच दल के सदस्य भावेश बघेल ने कहा कि सम्मानपुर-नकटी में बुलडोजर कार्रवाई के बाद मलबे में बेजुबान जानवरों और गौ माता के दबे होने की जानकारी सामने आई, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।

उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार हर मंच से सनातन संस्कृति, गौ माता की सेवा और संरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, उसी के शासन में गौ माता तक सुरक्षित नहीं हैं।

बैठक में मुख्य रूप से जांच दल के संयोजक और पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र (पप्पू) बंजारे और पीड़ित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related