CHHATTISGARH : जंगली मशरूम बना जहर, दो बच्चों समेत 9 की तबीयत बिगड़ी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Wild mushrooms turn poisonous, health of 9 people including two children deteriorates

बलरामपुर. बलरामपुर जिले में बारिश के मौसम में जंगल से लाए गए पुटु (जंगली मशरूम) को खाना 9 लोगों पर भारी पड़ गया। मशरूम खाने के कुछ ही देर बाद दो बच्चों समेत सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी की शिकायत के बाद परिजन उन्हें तुरंत वाड्राफनगर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

RAM MANDIR TRUST : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा उलटफेर!

डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताते हुए प्राथमिक इलाज शुरू किया और बाद में सभी मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुरुआती जानकारी में दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई थी, हालांकि सभी मरीज डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित ने कहा कि बरसात में उगने वाले जंगली मशरूम देखने में खाने योग्य लग सकते हैं, लेकिन कई प्रजातियां बेहद जहरीली होती हैं। बिना सही पहचान के इन्हें खाना जानलेवा साबित हो सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि मशरूम खाने के बाद कोई भी परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related