CG CRIME NEWS: महिला रेंजर पर अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप, जांच की उठी मांग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime News: Serious allegations of illegal extortion against a female forest ranger; demands for an investigation raised!

 

 

CG CRIME NEWS: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र में रेत परिवहन और कथित अवैध वसूली को लेकर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, भाजपा किसान मोर्चा के बृजलाल राठौर और कुछ रेत विक्रेताओं ने गौरेला रेंजर ज्योत्स्ना पाण्डेय  के खिलाफ शिकायत करते हुए मामले की जांच की मांग की है।

शिकायत पत्र कलेक्टर और मरवाही वनमंडल के DFO को सौंपने के साथ मुख्यमंत्री के नाम भी भेजा गया है।

शिकायतकर्ताओं ने इन आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रेंजर के निजी ड्राइवर राहुल जायसवाल के माध्यम से क्षेत्र में रेत परिवहन करने वाले वाहनों से कथित रूप से पैसे की वसूली की जाती है।

शिकायत में दावा किया गया है कि रेत से लदे ट्रैक्टरों को पकड़ने के बाद कथित तौर पर 40 से 50 हजार रुपये तक का सौदा कर छोड़ दिया जाता है।

मरवाही वनमंडल के DFO निशांत कुमार ने विभागीय कर्मचारियों द्वारा इस तरह की कथित वसूली के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related