DADASAHEB PHALKE AWARD 2024: KGF फेम अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का एलान , पीएम ने दी बधाई! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Dadasaheb Phalke Award 2024: ‘KGF’ fame Anant Nag announced as recipient of the Dadasaheb Phalke Award; PM extends congratulations!

 

DADASAHEB PHALKE AWARD 2024: भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जायेगा ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंत नाग को बधाई देते हुए उनके अभिनय और खासतौर पर कन्नड़ सिनेमा में उनके योगदान की सराहना की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अनंत नाग को बधाई देते हुए उनके दशकों लंबे करियर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अनंत नाग की सहज अदाकारी, शानदार बहुमुखी प्रतिभा और अभिनय क्षमता ने भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है।

पीएम मोदी ने कहा कि अनंत नाग ने अपने हर किरदार में खास गहराई और सच्चाई दिखाई। उन्होंने अभिनेता को यह सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे उनके योगदान के लिए उपयुक्त सम्मान बताया।

मंत्रालय की तरफ ले ये जानकारी भी दी गई है कि 22 सितंबर 2026 को केवड़िया, गुजरात में अनंत को ये सम्मान दिया जाएगा। इतना ही नहीं उसी दिन 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को भी आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related