Egg attack on Mahua Moitra: Eggs thrown at Mahua Moitra again; BJP workers accused!
EGG ATTACK ON MAHUA MOITRA: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंके.
उन्होंने पश्चिम बंगाल के डीजीपी और पश्चिम बंगाल पुलिस को टैग करते हुए एक्स पर लिखा, “हेलो, पश्चिम बंगाल के डीजीपी और पश्चिम बंगाल पुलिस, ये वे बीजेपी वाले थे जो अंडे फेंक रहे थे और ‘हिंदू विरोधी महुआ दूर हटो’ के नारे लगा रहे थे.
हर चेहरा साफ दिखाई दे रहा है. आप निश्चित तौर पर ‘अज्ञात लोगों’ के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करेंगे. जय श्री राम ही सही!”
महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दिखता है कि उनकी कार के ऊपर कुछ फेंका जा रहा है, जबकि पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है.
इस वीडियों में ये कहते हुए सुनाई देती हैं, “देखिए पुलिस के सामने क्या हो रहा है?”
वह बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर के तहट्टा इलाक़े में गई थीं. टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने इस घटना की निंदा की है.
